लीगल

100 करोड़ के फर्जी बिल और मनी लॉन्ड्रिंग! मंत्री संजीव अरोड़ा के 5 ठिकानों पर ईडी की रेड

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा की परेशानी कम होने का नाम नही ले रहा है. ईडी ने एक बार फिर उनके घर छापेमारी की है. इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निशाना साधा है. ईडी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला नेटवर्क, अवैध सट्टेबाजी और विदेश से काले धन की राउंड ट्रिपिंग से जुड़े मामले में की जा रही है.

20 वाहनों में पहुंची टीम

ईडी ने पंजाब हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई ठिकानों पर यह छापेमारी की है. ईडी की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात थे. बताया जा रहा है कि करीब 20 वाहनों में पहुंची टीम ने काफी देर तक दस्तवेजों और वित्तीय लेन देन से जुड़े रेकॉर्ड की जांच की. ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है.

ईडी इससे पहले भी संजीव अरोड़ा के यहां छापेमारी कर चुकी है. पिछले महीने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत छापेमारी की थी. जिसमें विदेशी लेनदेन में गड़बड़ियों के संकेत मिले थे. इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने ये कार्रवाई की है.

पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की. जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिलें है.

ईडी अधिकारियो ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. 61 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में रहे है.

रियल एस्टेट में कदम रखते ही बदला नाम

अरोड़ा लुधियाना के रहने वाले अरोड़ा के नाम बड़े कारोबारियों में शुमार है. उनकी कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका में सामान एक्सपोर्ट करती है और वर्जीनिया में उनका दफ्तर है. वर्ष 2006 में रियल एस्टेट में कदम रखने के बाद उन्होंने कंपनी का नाम रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया था.

चंडीगढ़ रोड़ पर उन्होंने हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स तैयार किए हैं. साल 2018 में उन्होंने फीमेला नाम से महिलाओं के ब्रांड लॉन्च किया था. साल 2019 में वह मेटल कारोबार में भी आ गए थे. उन्होंने अपने माता-पिता की याद में कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट की भी शुरुआत की है.

अरोड़ा के पैरेंट्स की मौत कैंसर से हो गई थी. वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गवर्निंग बोर्ड, एपेक्स काउंसिल ऑफ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और वेद मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी रह चुके है.

ये भी पढ़ें: 40,000 करोड़ का बैंक फ्रॉड: अनिल अंबानी मामले में जुलाई में होगी सुनवाई, SC ने कहा- ‘जांच में कमी हुई तो करेंगे दखल’

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago