लीगल

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 दिन में मिलेगा सरकारी आवास

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से आवास आवंटन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि केजरीवाल को 10 दिन में आवास मुहैया करा दिया जाएगा.

एसजी मेहता ने जस्टिस सचिन दत्ता से बयान दर्ज करने को कहा. वही आप की ओर से पेश वकील राहुल मेहरा ने कहा कि यह आवास टाइप 7 या 8 का रहा है और उन्हें टाइप 5 में डाउनग्रेड नहीं किया जा सकता.

चुनाव के दौरान सारी नारेबाजी जायज

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वे (आप) खुश नहीं हैं, तो वे इसे न लें, और सॉलिसिटर जनरल से बात करने में ही समाधान है. मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आम आदमी कभी टाइप 8 के लिए नहीं लड़ता. इसका जवाब देते हुए राहुल मेहरा ने कहा कि चुनाव के दौरान ये सारी नारेबाजी जायज थी, लेकिन ये अदालत है.

कोर्ट ने एसजी के बयान को दर्ज किया कि 10 दिनों के भीतर उचित व्यवस्था दी जाएगी और कहा कि वे आदेश पारित करेंगे. कोर्ट ने मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा कि यह ऐसा मुद्दा है, जिसका समाधान होना ही चाहिए, सिर्फ राजनेताओं के लिए ही नहीं, बल्कि गैर- राजनेताओं के लिए भी.

10 दिनों के भीतर मिलेगा आवास

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एसजी ने 10 दिनों के भीतर उचित आवास आवंटित करने का आश्वासन दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने आवंटित आवास के टाइप पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है.

पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि एक पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए. यह पूरी तरह से अधिकारियों की मर्जी पर निर्भर नहीं हो सकता. जब तक स्पष्ट नीति है तो मैं यह जानना चाहता हूं कि प्राथमिकता का आंकलन किस तरह किया जाता है. आवंटन में विवेकाधिकार का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि आवंटन के लिए सरकार की मौजूदा नीति को हलफनामे के रूप में पेश किया जाए. उसमें पहले के आवंटन का भी खुलासा किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: रेप के मामले में गिरफ्तार समीर मोदी को मिली जमानत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

33 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

43 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

50 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

58 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago