लीगल

‘I Love Muhammad’ विवाद: गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली HC में दायर की गई जनहित याचिका

आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने के मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने  दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है. यह याचिका मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया और सुन्नी समूह रजा अकादमी की ओर से दायर की गई है.

त्योहार के मौके पर लगाए गए थे पोस्टर

दायर याचिका में कहा गया है कि यह एफआईआर साम्प्रदायिक प्रकृति की है और मुस्लिम समुदाय के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है. याचिका में यह भी दावा किया गया है कि सामान्य नागरिकों ने धार्मिक त्योहार मनाने और ईश्वर के प्रति भक्ति प्रकट करने के लिए पोस्टर और बैनर लगाए थे. ये पोस्टर मिला-उन-नबी त्योहार के मौके पर लगाए गए थे, जो पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की याद में मनाया जाता है.

आरोप है कि बिना ठोस सबूत के.इन्हें दंगों, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के मामलों में फंसा दिया गया. दायर याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के.समुदाय विशेष के लोगों पर झूठे और सांप्रदायिक एफआईआर दर्ज किए हैं.

तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की हुई मांग

दायर जनहित याचिका भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की गई है. इसमें याचिककर्ताओ के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है. ये सभी अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से हैं और इन्हें 20 सितंबर की एफआई में झूठे तरीके से फंसाया गया है.

यह एफआईआर पुलिस स्टेशन कैसरगंज, जिला बहराइच में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 187 (जानबूझकर चोट पहुचाने की सजा), धारा 351 (आपराधिक धमकी), धारा 187 (2)/188( दंगा/गैरकानूनी जमावड़ा) और 356 ( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत दर्ज की गई है.

यह विवाद नौ सितंबर को शुरू हुआ, जब कानपुर पुलिस ने बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक सड़क पर आई लव मुहम्मद लिखे बोर्ड लगाने के आरोप में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व चीफ सेक्रेटरी पर लगे भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

52 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

35 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

52 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago