‘I Love Muhammad’ विवाद: गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली HC में दायर की गई जनहित याचिका
आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने के मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है.
देश भर में I Love Muhammad क्यों कर रहा है ट्रेंड, कानपुर में क्या हुआ था…मुस्लिम समुदाय क्यों निकाल रहे हैं जुलूस ?
ये पूरा मामला 5 सिंतंबर से शुरू हुआ, जब कानपुर के रावतपुर में बारावफात जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस जिस रास्ते से निकाला जा रहा था, उसी रास्ते पर एक जगह I Love Muhammad का साइन बोर्ड लगा दिया गया. इसको लेकर हिंदू पक्ष ने विरोध किया.





