साकेत कोर्ट.
दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने सात दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट ने पेश किया गया.
पुलिस का दावा है कि आरोपित के पास से वारदात से जुड़ा लगभग सभी सामान बरामद कर लिया गया है. उसके खिलाफ पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूत के साथ ही उसका इकबालिया बयान भी मौजूद है, जिससे उससे सख्त सजा दिलाने में मदद मिलेगी.
पिछली सुनवाई के दौरान राहुल मीणा ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा था कि मुझसे अपराध हो गया. गलती हो गई, इससे पहले घटनाक्रम को.समझने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल कैलाश हिल्स ले गई थी, जहां करीब 5 घंटे तक क्राइम सिन का रिक्रिएशन किया गया. राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के कुंदरोली का रहने वाला है. यह पहले आईआरएस अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था. लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. अभी तक के पूछताछ में यह पता चला है कि राहुल मीणा को पता था कि मृतक लड़कीं के माता-पिता सुबह वॉक पर जाते है.
मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, उसके माता-पिता ने सुबह उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा. जिस समय आरोपी कमरे में पहुचा उस दौरान वह पढ़ाई कर रही थी. राहुल ने लड़कीं से रेप करने के लिए उसका गला दबाया, उसको काबू में करने की कोशिश की. लेकिन लड़कीं ने विरोध किया. उसके बाद रखे लैप टॉप और किसी भारी चीज से लड़कीं पर हमला कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सीसीटीवी फुटेज में राहुल मीणा 6:30 बजे कॉलोनी में आते और 6:39 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिया. करीब 7:20 बजे वह घर से निकल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 टीमें बनाई और दिल्ली के अलावे राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी. आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार कर लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…