Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Saket court

साकेत कोर्ट.

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने सात दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट ने पेश किया गया.

पुलिस का दावा है कि आरोपित के पास से वारदात से जुड़ा लगभग सभी सामान बरामद कर लिया गया है. उसके खिलाफ पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूत के साथ ही उसका इकबालिया बयान भी मौजूद है, जिससे उससे सख्त सजा दिलाने में मदद मिलेगी.

कैलाश हिल्स में 5 घंटे तक चली जांच प्रक्रिया

पिछली सुनवाई के दौरान राहुल मीणा ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा था कि मुझसे अपराध हो गया. गलती हो गई, इससे पहले घटनाक्रम को.समझने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल कैलाश हिल्स ले गई थी, जहां करीब 5 घंटे तक क्राइम सिन का रिक्रिएशन किया गया. राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के कुंदरोली का रहने वाला है. यह पहले आईआरएस अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था. लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. अभी तक के पूछताछ में यह पता चला है कि राहुल मीणा को पता था कि मृतक लड़कीं के माता-पिता सुबह वॉक पर जाते है.

मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, उसके माता-पिता ने सुबह उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा. जिस समय आरोपी कमरे में पहुचा उस दौरान वह पढ़ाई कर रही थी. राहुल ने लड़कीं से रेप करने के लिए उसका गला दबाया, उसको काबू में करने की कोशिश की. लेकिन लड़कीं ने विरोध किया. उसके बाद रखे लैप टॉप और किसी भारी चीज से लड़कीं पर हमला कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज में राहुल मीणा 6:30 बजे कॉलोनी में आते और 6:39 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिया. करीब 7:20 बजे वह घर से निकल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 टीमें बनाई और दिल्ली के अलावे राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी. आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर की ओर से दायर याचिका पर प्रिया कपूर सचदेवा को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital