लीगल

AAP विधायक Naresh Balyan के खिलाफ फैसला सुरक्षित, कोर्ट 15 जनवरी को फैसला सुनाएगा

मकोका (MCOCA) के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान (Naresh Balyan) की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 15 जनवरी को फैसला सुनाएगा. साथ ही एक रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेने को लेकर 22 जनवरी की तारीख तय की है.

न्यायिक हिरासत 1 फरवरी तक बढ़ी

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही बालियान की न्यायिक हिरासत 1 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. बालियान को न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया था. उन्हें 4 दिसंबर को गिरफ्तारी किया गया था. उन्हें जबरन वसूली के मामले में जमानत दे दी गई थी.

इस मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 जनवरी को एक आरोपी रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

ब्रिटेन में है कपिल सांगवान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में केस दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है.

कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. उस पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.


ये भी पढ़ें: Delhi High Court ने क्रिप्टोकरेंसी और भारत में बिटबीएनएस के जरिए व्यवसाय जोखिम की जांच के मामले में RBI और SEBI से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

7 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

8 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

8 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago