लीगल

वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी पड़ी भारी, फिल्म प्रोड्यूसर फरमान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत

MP News/ओमप्रकाश रामणेकर: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बिल्लौरी आंखों की वजह से चर्चा में आईं मोनालिसा (Monalisa Viral Girl) से शादी का दावा करने वाले फिल्म निर्माता मोहम्मद फरमान खान को बड़ा झटका लगा है. पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में विशेष न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली मोनालिसा को नाबालिग बताते हुए फिल्म निर्माता मोहम्मद फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने शुरुआती जांच के आधार पर मामले को गंभीर माना और कहा कि फिलहाल उन्हें अग्रिम जमानत देना सही नहीं होगा.

फिल्म में काम का झांसा, फिर करली शादी

अभियोजन के मुताबिक, 25 मार्च 2026 को मोनालिसा के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि फिल्म निर्माता मोहम्मद फरमान खान उनकी बेटी को फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर केरल ले गया, जहां उसने उससे शादी कर ली. परिवार को दोनों के संपर्क में होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी.

जन्मतिथि को लेकर विवाद

सुनवाई के दौरान अभियोजन ने अदालत में मोनालिसा के जन्म से जुड़े दस्तावेज पेश किए. इनके अनुसार उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए जन्म प्रमाण-पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि वह बाद में बनवाया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि फरमान खान ने जांच में सहयोग नहीं किया और उसके सबूतों से छेड़छाड़ करने या फरार होने की आशंका है.


ये भी पढ़ें: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, 3 जुलाई को सुनवाई के लिए अदालत तैयार


बचाव पक्ष ने क्या कहा?

फरमान खान की ओर से अदालत में कहा गया कि मोनालिसा अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी और उसने खुद को बालिग बताया था. बचाव पक्ष का दावा है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की, जिसका पंजीयन भी कराया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

12 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

29 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

46 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago