Allahabad High Court: मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी.
जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ इस मामले को देख रही है. माना जा रहा है कि कोर्ट शुक्रवार को वाद के प्रमुख बिंदुओं को तय कर सकता है, जो इस विवाद के निपटारे में महत्वपूर्ण कदम होगा. यह विवाद श्री कृष्ण जन्मभूमि और उसके निकट स्थित शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद उस स्थान पर बनी है जो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है.
हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण 17वीं सदी में औरंगजेब के शासनकाल में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बने प्राचीन केशवदेव मंदिर को तोड़कर किया गया था. उनका कहना है कि यह स्थल भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है.
वहीं, दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष मस्जिद की ऐतिहासिक और कानूनी वैधता का दावा करता है. इस विवाद में मंदिर की जमीन पर स्वामित्व, पूजा का अधिकार और स्थल की पुरातात्विक जांच जैसे मुद्दे शामिल हैं. वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 18 से अधिक याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोले CJI गवई- ‘सक्रियता, आतंकवाद नहीं बनना चाहिए’
इन याचिकाओं पर हाईकोर्ट में अक्टूबर 2023 से सुनवाई चल रही है. हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद की तर्ज पर सीधे कर रहा है. कोर्ट ने पहले ही कई याचिकाओं को एक साथ जोड़कर सुनवाई शुरू की है, ताकि मामले को जल्दी सुलझाया जा सके. शुक्रवार की सुनवाई में कोर्ट द्वारा वाद के बिंदु तय किए जाने की संभावना है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मामले में किन-किन कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा.
यह मामला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से संवेदनशील है. हिंदू पक्ष मंदिर के पुनर्निर्माण और जमीन पर अपने अधिकार की मांग कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष मस्जिद के ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने की बात कहता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…
Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…
क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट…
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…