मनोरंजन

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, अपनी हास्य शैली से फिल्मों में डालते थे जान

Jaswinder Bhalla: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत दुखी क देने वाली खबर आई है. पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है. आज सुबह मोहली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक्टर ने महज 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

अब एक्टर के चले जाने के बाद लोग उन्हे पंजाबी फिल्मों में उनके हंसी भरे किरदारों के लिए जरूर याद करेंगे. उन्होंने अपनी एक्टिंग और हास्य शैली से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी और आज वो दुनिया को अलविदा कह गए.

लंबे वक्त से बीमार थे जसविंदर

बता दें कि पिछले काफी समय से जसविंदर भल्ला बीमार चल रहे थे. उनके निधन ने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया है. उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनके प्रशंसक काफी दुखी हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में दोपहर 12 बजे किया जाएगा. वहीं उनके अंतिमम संस्कार में भारी मात्रा में इंडस्ट्री के बड़ कलाकारों के जुटने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली

एक्टर बनने से पहले थे प्रोफेसर

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा कस्बे में हुआ था. पेशे से वह एक प्रोफेसर भी रहे हैं. उन्होंने साल 1988 में ‘छनकटा 88’ के जरिए कॉमेडियन के रूप में अपना सफर शुरू किया, जबकि अभिनय की शुरुआत उन्होंने फिल्म दुल्ला भट्टी से की थी.

इसके बाद उन्होंने गड्डी चलती है छलांगा मार के, कैरी ऑन जट्टा, जिंद जान, बैंड बाजे जैसी कई पंजाबी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी और अभिनय से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

4 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

31 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago