Naresh Balyan
मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान से संबंधित मामले में कथित आरोपी रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. जिसपर संज्ञान लेने के लिए कोर्ट ने 8 जनवरी की तारीख तय की है.
यह चार्जशीट लगभग 300 पेज की है. वही कोर्ट बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 8 जनवरी को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था.
मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है. 13 दिसंबर को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बालियान को 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वसूली के मामले में बालियान को राऊज एवेन्यु कोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया था.
हालही में दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक नरेश बालियान से जुड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से जुड़े 2 लोगों के मामले को द्वारका कोर्ट से राऊज एवेन्यु कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. अदालत ने यह आदेश दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद केस को ट्रांसफर किया था. दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत बालियान को 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जिस दिन उन्हें जबरन वसूली के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…