लीगल

नफे सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड कपिल सांगवान फिर रडार पर, राउज एवेन्यू कोर्ट ने तय की आरोप तय करने की तारीख

Naresh Balian Arrest: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मकोका के मामले में आप विधायक नरेश बालियान के मामले में आरोपी कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दूसरी बार गैर जमानती वारंट जारी किया है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से नंदू के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने का अनुरोध किया था. ताकि बीएनएस के तहत उसके गैर मौजूदगी में ट्रायल चलाया जा सके.

संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप

कोर्ट ने इस मामले में अन्य औपचारिकताओं के लिए 9 जुलाई की तारीख तय की है. जबकि कोर्ट 20 जुलाई से आरोप तय करने पर बहस शुरू कर सकता है. कपिल सांगवान फिलहाल फरार है और दिल्ली पुलिस के अनुसार भारत से बाहर है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बालियान मामले में प्राथमिकी मोहन गार्डन में दर्ज की गई थी.

वहीं, पुलिस ने इस मामले के दो आरोपी रोहित उर्फ अन्ना एवं सचिन चिकारा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है. दोनों पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है. इससे पहले रितिक पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. पूरक आरोप पत्र मकोका की धाराओं के तहत दाखिल किया गया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश डॉक्टर विशाल गोगने ने यह गैर जमानती वारंट जारी किया है.

बातचीत का ऑडियो हुआ सार्वजनिक

बता दें कि बालियान और विदेश में रह रहे गैंगेस्टर कपिल सांगवान में बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था. जिसके बाद बालियान को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि बातचीत में व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़े: आईआरसीटीसी घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट 16 जुलाई को सुनाएगा आरोप तय करने पर फैसला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago