एजुकेशन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एयरफोर्स 18 जगहों पर पहुंचाएगी प्रश्नपत्र; 14 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड

NEET UG Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी, पेपर लीक या सुरक्षा चूक की संभावना ना हो इसके लिए इस बार विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रूप से निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स देशभर में 18 महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने का जिम्मा संभालेगी. इसके लिए विशेष विमान और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाएगा, ताकि प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.

परीक्षा केंद्रों पर रखी जाएगी निगरानी

प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पेपर के परिवहन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी. परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्रों की पैकिंग से लेकर वितरण तक हर चरण की निगरानी की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

इसके अलावा अभ्यर्थियों की जांच के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता. इसलिए सभी संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों से अभ्यर्थियों और अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब सिर्फ 4 LPG रिफिल पर मिलेगी ₹300 सब्सिडी

ऐसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट www.neet.nta.nic.in पर क्लिक करके अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड डाले. एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. जिससे सेंटर पहुंचकर किसी की प्रकार गलती ना हो.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

19 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

29 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago