देश

बिहार की बड़ी छलांग! औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि, ‘हाई परफॉर्मर्स’ श्रेणी में पहुंचा

बिहार ने औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में एक अहम मुकाम हासिल किया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की ओर से जारी लॉजिस्टिक इजी एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस) फ्रेमवर्क में राज्य को अब हाई परफॉर्मर्स की श्रेणी में जगह मिल गई है. यह उपलब्धि सिर्फ एक रैंकिंग सुधार नहीं है, बल्कि इस बात का संकेत है कि बिहार तेजी से अपने औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

कुछ समय पहले तक बिहार को ‘फास्ट मूवर’ श्रेणी में रखा जाता था, लेकिन इस बार राज्य ने उससे भी आगे निकलकर ‘हाई परफॉर्मर्स’ की सूची में अपनी जगह बना ली है. यह बदलाव इस बात को दिखाता है कि राज्य में लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, उद्योगों के लिए बुनियादी ढांचा और निवेश का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है. यानी अब बिहार सिर्फ तेजी से सुधार करने वाला राज्य नहीं, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की कतार में शामिल हो चुका है.

सरकार ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य के नेतृत्व में बिहार लगातार औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है. उनके मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि बिहार को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की सूची में शामिल किया जाए.

श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि राज्य की बेहतर नीतियों, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और लगातार किए जा रहे सुधारों का परिणाम है. उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स को आसान बनाने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है, जिसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है.

बुनियादी ढांचे और निवेश पर लगातार फोकस

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा (BIADA) और आईडा (IADA) के एमडी कुंदन कुमार ने भी इस उपलब्धि को बिहार के लिए गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक कनेक्टिविटी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

सरकार का फोकस सिर्फ बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी माहौल आसान बनाने पर है. इसी वजह से निवेशकों का भरोसा भी धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी पेपर लीक विवाद: NTA को भंग करने की मांग, यूडीएफ ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

15 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

53 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago