लीगल

नीट यूजी 2026: पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी CBI, 2024 के मामले से भी जुड़ रहे तार

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई ने अपनी जांच के दायरे को बढ़ा दिया है. सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की संपत्तियों की जांच करने का फैसला लिया है. सीबीआई को शक है कि ये संपत्तियां पेपर लीक रैकेट से कमाए गए पैसों से खरीदी गई हैं. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को संदेह है कि यही आरोपी 2024 के नीट पेपर लीक मामले में भी शामिल हो सकते हैं. एजेंसी दोनों मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है.

सीबीआई इस मामले में पुणे के कुछ प्रोफेसरों से पूछताछ करने पर विचार कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नेटवर्क में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं. इस बीच सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपी मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार से जुड़े ठिकानों पर हाल-फिलहाल सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को भी अंजाम दिया है और उससे जुड़ी तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ाने में जुटी हुई है.

पीवी कुलकर्णी की भूमिका और पुणे में एक्स्ट्रा क्लासेज

मामले में पीवी कुलकर्णी की भूमिका की भी सीबीआई जांच कर रही है. कुलकर्णी के कमेटी का सदस्य होने के कारण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उसे प्रश्नपत्र हाथ लग गया और उसके बाद पुणे की मनीषा वाघमारे के सहारे उसने उसे लीक कर दिया. कुलकर्णी सहित कुल 11 लोगों को सीबीआई अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है. कुलकर्णी ने इसी मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर इन छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज पुणे में शुरू की थीं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, 5 जून के अल्टीमेटम पर केंद्र सरकार को जारी किया गया समन

क्लास के दौरान छात्रों को सवाल बताए और उनके करेक्ट जवाब भी बताए. इन सवालों को छात्रों ने अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था और फिर इन्हें 3 मई को असली पेपर में सेम टैली किया गया. सीबीआई ने बताया कि इन छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा और ये प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते हैं.

NTA एक्सपर्ट टीचर मनीषा माथरे गिरफ्तार

वहीं जबकि बायोलॉजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र की सीनियर बायोलॉजी टीचर मनीषा गुरुनाथ माथरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि माथरे को एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था. उन्होंने बायोलॉजी के प्रश्नपत्रों की पूरी जांच की थी. सीबीआई के मुताबिक अप्रैल 2026 में मनीषा माथरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिये नीट के छात्रों को इकट्ठा किया और अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई. इन क्लासों में उन्होंने बायोलॉजी के कई सवाल छात्रों को बताए, नोट्स लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए. जांच में पता चला कि इनमें से ज्यादातर सवाल मेल खाते थे.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago