लीगल

NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी जेल भेजे, 2 को सीबीआई रिमांड

NEET UG 2026 Paper Leak: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जहां 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यही डॉक्टर मनोज शिरूरे को कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर पांच दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

जबकि इसी मामले में गिरफ्तार तेजस हर्षद कुमार शाह को भी कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.यह आदेश सीबीआई के विशेष जज अजय गुप्ता की कोर्ट ने दिया है.

तीन छात्रों तक पहुचाने में अहम भूमिका

डॉ. मनोज शिरूरे पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से केमिस्ट्री के प्रश्न हासिल कर तीन छात्रों तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इनमें एक आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का बेटा भी शामिल है. वही आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह हैं, जो पुणे स्थित डॉक्टर अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी में फिजिक्स फैकल्टी हैं.

सीबीआई के अनुसार उन्होंने गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से नीट यूजी 2026 परीक्षा के लीक हुए फिजिक्स प्रश्न प्राप्त किए थे.

देशभर में कुल 49 स्थानों में छापेमारी

सीबीआई ने बताया है कि मामले में साजिश और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अब तक देशभर में 49 स्थानों में छापेमारी की जा चुकी है, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है. इस मामले में अब तक 13 लोगों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है.

कुलकर्णी ने इसी मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर इन छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस पुणे में शुरू की थी.

मामले में दर्जनों जगह छापेमारी

क्लास के दौरान छात्रों को सवाल बताए और उनके करेक्ट जवाब भी बताए. इन सवालों को छात्रों ने अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था और फिर इन्हें 3 मई को असली पेपर में सेम टैली किया गया. सीबीआई ने बताया कि इन छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा और ये प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते है. 29 अप्रैल 2026 को धनंजय लोखंडे से प्राप्त प्रश्नपत्र की पीडीएफ यश यादव को दी.

सीबीआई ने इस मामले में दर्जनों जगह छापेमारी की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटेटमेंट और मोबाइल जब्त किए हैं. अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह भी पढे़ं: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; 28% GST का फैसला बरकरार, याचिका खारिज

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago