दुनिया

जंग के मैदान से आई राहत की खबर: अमेरिका-ईरान के बीच ‘महा-डील’, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

US-Iran deal: अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित समझौते को लेकर खबर सामने आई है. ईरान के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने के लिए एक शुरुआती, अनौपचारिक मसौदा तैयार हुआ है, जिसका एक ड्राफ्ट तेहरान को मिला है.

इस प्रस्ताव के अनुसार, ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध से पहले जैसी स्थिति में वापस लाएगा. बदले में अमेरिका अपने आसपास के इलाकों से सैन्य बलों को हटाएगा और समुद्री नाकेबंदी को समाप्त करेगा. हालांकि, ईरान टीवी ने कहा कि यह अभी आधिकारिक समझौता नहीं है, बल्कि शुरुआती स्तर की रूपरेखा बताई जा रही है.

मसौदे में और क्या-क्या है?

ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक इस प्रस्ताव में कुछ अहम मुद्दों पर अभी भी पूरी सहमति नहीं बन पाई है. इसमें सबसे पहले यह साफ किया गया है कि युद्धपोतों की तैनाती में किसी बड़े बदलाव का कोई हिस्सा शामिल नहीं है. इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के प्रबंधन को लेकर ईरान और ओमान के बीच मिलकर काम करने का जो विचार है, उस पर भी अभी सहमति नहीं बनी है. इसी वजह से यह मुद्दा फिलहाल अनसुलझा है.

मसौदे में यह भी लिखा है कि जब तक किसी भी तरह की ठोस और स्वतंत्र जांच या सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक ईरान कोई भी कदम आगे नहीं बढ़ाएगा. इसके साथ एक और महत्वपूर्ण बात कही गई है कि अगर 60 दिनों के अंदर दोनों देशों के बीच अंतिम समझौता हो जाता है, तो उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए मंजूरी दिलाकर एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौता बनाया जा सकता है. इसका मतलब होगा कि इसके बाद दोनों पक्षों के लिए इसे मानना अनिवार्य हो जाएगा.

फरवरी से शुरू थी कवायद

अमेरिका और ईरान के बीच तैयार हो रहा यह MoU दरअसल फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद शुरू हुई अप्रत्यक्ष बातचीत का परिणाम बताया जा रहा है. दोनों देशों ने सीधे बातचीत करने के बजाय अलग-अलग माध्यमों से संवाद शुरू किया था.


ये भी पढ़ें: 30 साल का ‘नाबालिग’ नेता! चुनावी मैदान में बच्चे की खुली सच्चाई, बौने होने के दावे के बाद कहानी में आया नया ट्विस्ट


इस पूरी प्रक्रिया में एक तीसरे पक्ष ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है, और रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने इस बातचीत को आगे बढ़ाने और दोनों पक्षों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में अहम योगदान दिया है. यानी यह समझौता अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही अनौपचारिक बातचीत और मध्यस्थता का नतीजा माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

2 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

7 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

11 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

25 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

46 minutes ago