लीगल

नीट पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आरोपियों को CBI हिरासत में भेजा, अब खुलेगा साजिश का पूरा कच्चा चिट्ठा

Rouse Avenue Court Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम सहित सभी पांचों को सात दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई के विशेष जज अजय गुप्ता ने यह आदेश दिया है. राऊज एवेन्यु कोर्ट सीबीआई की मांग पर शुभम खैरनार, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल दिनेश बिवाल को और यश यादव को रिमांड पर भेजा है.

100 सवाल लीक हुए

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी से जुड़े कई सवाल लीक किया, ताकि जयपुर के मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाए. जिससे क्वालिफाइंग मार्क मिल जाए, लगभग 100 सवाल लीक हुए. सीबीआई ने बताया कि यश यादव को टेलीग्राफ के जरिये पेपर मिले.

सीबीआई ने कोर्ट को यह भी बताया कि टेलीग्राफ और व्हाट्सएप के जरिये जो पेपर बरामद हुए हैं, वो नीट में आने वाले पेपर के हूबहू है. यश यादव का फोन भी बरामद किया गया है, जिससे इंक्रिमिनेटिंग सबूत मिले. सीबीआई ने बताया कि हमें व्यापक साजिश की जांच करनी है. इसमें पब्लिक सर्वेंट या सरकारी कर्मचारी की क्या भूमिका है, प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका क्या है? ये सब जांचने के लिए हमें आरोपियों की रिमांड लेनी है.

पांच लोगों को गिरफ्तार

शुभम ने यश यादव को प्रश्न पत्र दिए थे. इस मामले में सीबीआई ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने शुभम खैरनार को नासिक से, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल दिनेश बिवाल को जयपुर राजस्थान से और यश यादव को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों से निवारण) अधिनियम, 2024 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक मास्टर माइंड दिनेश लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में था.

2025 की परीक्षा में लाभ तो नहीं पहुचाया

जांच एजेंसियों के सामने सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह आया है कि दिनेश के परिवार के पांच बच्चों का वर्ष 2025 में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हुआ था. खुद आरोपी ने भी सोशल मीडिया पर नवंबर 2025 में इसे परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए पोस्ट किया था. सीबीआई यह पता लगाने में जुड़ी है कि कहीं इन अभ्यर्थियों को भी अवैध तरीके से 2025 की परीक्षा में लाभ तो नहीं पहुचाया गया था.

फिलहाल सीबीआई की टीम पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक की जड़े कितनी गहरी हैं. उम्मीद की जा रही है कि आगे की जांच में कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई साफ हो सकेगी.

मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा को मंगलवार को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था. साथ ही सीबीआई जांच के आदेश दिया गया था.

यह भी पढ़ें:  आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मदिन: आचार्य लोकेश मुनि ने दी बधाई, बोले- आप करुणा के सागर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

10 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago