लीगल

खुद का वीडियो ही बना गले की फांस! नीट पेपर लीक में RCC कोचिंग के मालिक मोटेगांवकर की रिमांड बढ़ी

NEET UG 2026 Paper Leak: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिवराज मोटेगांवकर की सीबीआई रिमांड की अवधि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है. सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद मोटेगांवकर को पेश कर सीबीआई ने एक दिन के लिए रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने बढ़ा दिया है. इससे पहले कोर्ट ने 9 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था.

सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड का मांग

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सभी पक्षों की जिरह के बाद यह आदेश दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड का मांग करते हुए कहा था कि शिवराज मोटेगांवकर और पीवी कुलकर्णी के बीच गहरे संबंध है. इसकी जांच करनी है. जबकि गिरफ्तार आरोपी के वकील ने रिमांड का विरोध किया था. यह लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग संस्थान के मालिक है. जो छात्रों को नीट यूजी की तैयारी करवाते थे. आरसीसी के 9 ब्रांच है.

सीबीआई ने केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र बरामद

इनमें मुख्य शाखा लातूर में है वे NTA से जुड़े केमेस्ट्री विज्ञान के व्याख्याता पीवी कुलकर्णी के करीबी माना जा रहा है. शिवराज मोटेगांवकर के यहां हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई ने केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र बरामद किया है. शिवराज मोटेगांवकर ने अपनी सफाई में कहा है कि गैस प्रश्नपत्र दिया था हो सकता है कि वह मूल प्रश्नपत्र से मैच खा गया हो.

जांच में पेपर लीक के एक विस्तृत रेट कार्ड का खुलासा हुआ है. पूर्ण में पेपर का मूल्य 2 लाख रुपये तय था, जो नागपुर पहुचते-पहुचते 10 लाख रुपए तक हो जाता था.

पेपर चार से पांच लाख रुपए में बेचते

कोचिंग संस्थानों को यह पेपर चार से पांच लाख रुपए में बेचा जाता था. सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि शिवराज मोटेगांवकर नीट यूजी का पेपर लीक करने वाले और उसे बाजार में घुमाने वाले गैंग का शातिर सदस्य है. अरेस्ट मेमो के मुताबिक मोटेगांवकर ने बाकी आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और नीट यूजी परीक्षा 2026 के असली सवाल और उनके जवाब परीक्षा होने से बहुत पहले, यानी 23 अप्रैल 2026 को ही अपने पास मंगवा लिए थे.

पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का आधार

बताया जा रहा है कि पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद जब मामले को सीबीआई को सौंपा गया, तो जांच में सीबीआई को एक वीडियो हाथ लगा. ये वीडियो शिवराज मोटेगांवकर की तरफ से खुद अपलोड किया गया था, जो अब शिवराज मोटेगावकर की पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का आधार बना है. ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.

कुल 10 लोगों को गिरफ्तार

सीबीआई ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से हुई है. इससे पहले 9 आरोपियों को अदालत में पेश कर सीबीआई ने रिमांड में लिया था और उनके पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें:  पंजाब में ED का बड़ा एक्शन! रॉयल एस्टेट ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, 32 करोड़ के चेक बाउंस मामले में कसा शिकंजा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago