Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन! रॉयल एस्टेट ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, 32 करोड़ के चेक बाउंस मामले में कसा शिकंजा

ED Raids Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पंजाब और चंडीगढ़ में रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई करीब 32.67 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और धोखाधड़ी से जुड़ी पुलिस एफआईआर के आधार पर की गई है.

ED raids
Edited by Shubhra Rai

ED Raids Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल), रॉयल एस्टेट ग्रुप और उनसे जुड़े लोगों के पंजाब व चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर भी छापेमारी की गई है. ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू किया है.

धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी बकाया

पंजाब पुलिस ने 19 जुलाई 2025 को मोहाली के एसएएस नगर थाने में दर्ज हुई थी. इसमें कंपनी के डायरेक्टरों और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी बकाया रकम जानबूझकर न चुकाने के आरोप लगाए गए हैं. जांच के मुताबिक कंपनी पर GMADA का बड़ा बकाया था. आरोप है कि कंपनी ने मोहाली के कराला गांव में बने एक रिहायशी प्रोजेक्ट से जुड़े भुगतान के लिए करीब 32.67 करोड़ रुपये के चेक दिए थे, जो बाद में चेक बाउंस हो गए.

घरों और दफ्तरों की तलाशी

ईडी जांच में यह सामने आया है कि प्रोजेक्ट का पैसा कथित तौर पर दूसरी जुड़ी कंपनियों और करीबी लोगों के जरिये इधर-उधर किया गया. जांच एजेंसी को कई संदिग्ध लेनदेन और फंड ट्रांसफर के सबूत मिले है. ईडी छापेमारी के दौरान प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी, नीरज कंसल, दलजीत सिंह, अनुराग मिधा, लियाकत अली, सुमित बंसल और अन्य जुड़े लोगों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई.

ईडी छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तवेज़ों को जब्त किया है. ईडी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:  NEET UG पेपर लीक में CBI का बड़ा एक्शन; जल्द दाखिल होगी पहली चार्जशीट, 3 टीचर बने मुख्य विलेन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital