लीगल

एनजीटी सख्त: दिल्ली में अवैध बोरवेल पर लगेगा ताला, 3 महीने में जांच रिपोर्ट देने का आदेश

अवैध बोरवेल के जरिए भूजल दोहन के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अख्तियार किया है. दिल्ली में 19 जगहों पर हो रहे भूजल दोहन के मामले में एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड को आदेश दिया है कि वह आरोपों की जांच कर पता लगाए की जो आरोप लग रहे है, वह सही है या नहीं.

एनजीटी ने अपने आदेश में कही ये बात

एनजीटी ने अपने आदेश कहा है कि अगर आरोप सही पाया जाता है तो बोरवोल को सील कर उसको जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाए. एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित एसडीएस को तीन महीने में रिपोर्ट देने को कहा है. हाल ही में अवैध बोरवेल को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से राजस्व के 11 जिलों को लेकर एनजीटी में रिपोर्ट सौंप दी थी.

सभी जिलों में कुल 20297 अवैध बोरवेल

जल विभाग ने पाया था कि सभी जिलों में कुल 20297 अवैध बोरवेल है. इनमें से संबंधित जिलाधिकारी ने 15962 बोरवेल को सील कर दिया था. एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान एनजीटी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि जल निकासी को नहीं रोका गया, तो दिल्ली को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जहां कुछ वर्ष पूर्व पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में पहुंचा भूजल दोहन खतरनाक स्तर

बता दें कि दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में भूजल दोहन खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इसी को देखते हुए मई में शाहदरा जिला प्रशासन ने भूजल का दोहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में 100 बोरवेल को सील करने का लक्ष्य रखा था. इसकी शुरुआत मानसरोवर पार्क में घरों में अवैध रूप से लगे बोरवेल सील कर दिए और जुर्माना भी लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

25 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

35 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

38 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago