एनजीटी सख्त: दिल्ली में अवैध बोरवेल पर लगेगा ताला, 3 महीने में जांच रिपोर्ट देने का आदेश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में 19 स्थानों पर अवैध बोरवेल के जरिए भूजल दोहन पर सख्त रुख अपनाया है. एनजीटी ने जल बोर्ड को जांच करने और तीन महीने में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया.





