लीगल

संसद सुरक्षा चूक: 4 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत, कोर्ट बोला- ‘खुद को शहीद न समझें आरोपी’; 27 मार्च को अगली सुनवाई

पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले में जेल में बंद चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि को 27 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है. कोर्ट दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर 27 मार्च को सुनवाई करने का आदेश दिया है.

आरोपियों को शर्तो के साथ मिली जमानत

इस मामले में 13 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक की आरोपी नीलम आजाद की जमानत की शर्तों में बदलाव करते हुए उसे गृह जिले हरियाणा के जींद में रहने की इजाजत दे दी थी. इस मामले के दो आरोपियों नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत मिल चुकी है. कोर्ट ने दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जमानत के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे, ना ही गवाहों को प्रभावित नही करेंगे और ना ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेंगे.

संसद देश का गौरव

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि गिरफ्तार आरोपी खुद की तुलना भगत सिंह जैसे शहीदों से नहीं कर सकते है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि आरोपियों पर UAPA के तहत मामला क्यों दर्ज किया गया. कोर्ट ने कहा था कि कोई भी संसद भवन में शरारत या ऐसा कुछ नहीं कर सकता.

कोर्ट ने ये भी कहा था कि संसद देश का गौरव है. ऐसे में कोर्ट को सारी चीजों पर ध्यान देना होगा. इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है.

बरसी के दिन घटी थी घटना

पिछली सुनवाई के दौरान एएसजी चेतन शर्मा ने कहा था कि ये घटना 2001 के संसद पर हमले की बरसी के दिन घटी है. तब कोर्ट ने पूछा था कि धुंए का कनस्तर को सुरक्षा जांच और मेटल डिक्टेटर से गुजरा होगा. मतलब उसमें मेटल नहीं था.

बता दें कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है. जिसमें मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद का नाम शामिल है.

कब दर्ज हुआ था मामला?

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 15 जुलाई 2024 को पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों में खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353, 153, 452, 201, 34, 120 बी और यूएपीए की धारा 13, 16, 18 के तहत चार्जशीट दाखिल किया था. दिल्ली पुलिस ने 7 जून 2024 को पहली चार्जशीट दाखिल किया था.

ये भी पढ़ें: समीर वानखेड़े को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, चार्जशीट पर जवाब देने के लिए मिला एक हफ्ते का समय

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

13 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

27 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

30 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

1 hour ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

1 hour ago