मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी! 7 वें दिन 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार; जानें अब तक कितने रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है फिल्म?

Dhurandhar 2 box office collection day 8: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस को ऐसा श्मशान बना दिया है, जहाँ हर रोज पुराने रिकॉर्ड्स की चिता जल रही है. फिल्म ने अपने रिलीज के सातवें दिन भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और वर्किंग डे होने के बावजूद 43.76 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. महज एक हफ्ते के सफर में इस फिल्म ने दिखा दिया है कि ‘रणवीर सिंह’ का दौर अब एक नए शिखर पर है.
बता दें फिल्म की आंधी इतनी तेज है कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इसके सामने फीकी पड़ती नजर आ रही है. पेड प्रीव्यू से ही 43 करोड़ की ओपनिंग लेकर फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह सातवें दिन भी ‘छप्परफाड़’ कमाई के साथ जारी है.

जानिए कैसा रहा 7 दिनों का सफर?

फिल्म की कमाई के आंकड़े (dhurandhar 2 collection worldwide) किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. दरअसल 19 मार्च को 102.55 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद फिल्म ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. पहले वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ बटोरकर बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया. वर्किंग डेज शुरू होते ही जहां बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं,

वहीं ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 65 करोड़ और मंगलवार को 56.60 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी मजबूती साबित की. सातवें दिन की कमाई को मिलाकर भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 619.48 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

शाहरुख की ‘पठान’ का रिकॉर्ड ध्वस्त

‘धुरंधर 2’ ने जिस बेरहमी से पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ा है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के 917 करोड़ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को महज सात दिनों में पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, सनी देओल की ‘गदर 2’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों के घरेलू रिकॉर्ड भी अब धुरंधर की आंधी में उड़ चुके हैं.

बताते चलें  बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा (Dhurandhar 2 box office collection) पार करते ही इसने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ (601 करोड़) को भी पछाड़ दिया है. अब इस फिल्म की सीधी टक्कर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ (627 करोड़) से है, जिसे यह गुरुवार को पार कर सकती है.

यह  भी पढ़ें: ईरान-US जंग का पहला शिकार बना फिलीपींस! देश में ‘नेशनल एनर्जी एमरजेंसी’ घोषित, क्या भारत में भी लग सकता है लॉकडाउन?

1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

फिल्म की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का डंका बज रहा है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 941 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. यानी अब 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारना महज चंद घंटों की बात रह गई है.

आदित्य धर का विजन और रणवीर सिंह का दमदार अभिनय दर्शकों को इस कदर खींच रहा है कि सिनेमाघरों के बाहर अभी भी ‘हाउसफुल’ के बोर्ड नजर आ रहे हैं. अगर यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म जल्द ही ‘दंगल’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के ग्लोबल रिकॉर्ड्स को भी चुनौती देती नजर आएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

12 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

14 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

20 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

21 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

40 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

1 hour ago