26/11 आतंकी हमलों के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने राणा को परिवार से एक बार बात करने की अनुमति दे दी है. एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने एनआईए की ओर से दाखिल जवाब के बाद यह आदेश दिया है. एनआईए ने अपने जवाब में कहा है कि तहव्वुर राणा एक बार परिवार से बात कर सकता है.
राणा यह कॉल जेल के नियमों के अनुसार और तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में की जाएगी. साथ ही कोर्ट ने राणा के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जेल प्रशासन से 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. हाल ही में न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने बाद कोर्ट ने 9 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है.
राणा ने एनआईए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है. राणा ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें जेल नियमों के अनुसार अपने परिवार से बात करने की अनुमति दी जाए. इससे पहले कोर्ट ने तहव्वुर राणा की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें तहुव्वर राणा ने अपने परिवार से फोन पर बातचीत की इजाज़त मांगी थी. एनआईए ने राणा की अर्जी का विरोध करते हुए इसे खारिज करने की मांग किया था.
एनआईए का कहना था कि राणा के खिलाफ जांच अहम चरण में है. ऐसे में अगर उसे घरवालों से बातचीत की इजाज़त मिलती है. तो वह कुछ अहम जानकारी लीक कर सकता है. मामले की सुनवाई के दौरान तहव्वुर राणा के वकील ने दलील दी थी कि एक विदेशी नागरिक के तौर पर यह उसका मौलिक अधिकार है कि वह अपने परिवार से बात करे, जो हिरासत में रहने के दौरान उसके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंतित हैं.
मालूम हो कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के बाद उसे भारत लाया गया है. अदालती आदेश से वह पूछताछ के लिए अभी एनआईए की हिरासत में है. भारत में राणा के खिलाफ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, हत्या करने, जालसाजी के दो मामलों को अंजाम देने और आतंकवादी कृत्य करने सहित विभिन्न अपराधों को अंजाम देने का आरोप है.
-भारत एक्सप्रेस
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…