देश

गुजरात हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी, पुलिस चला रही तलाशी अभियान

सोमवार को गुजरात हाईकोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी प्राप्त हुई. धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया और तत्काल प्रभाव से सुरक्षा बलों को हाईकोर्ट परिसर में तैनात कर दिया गया.

पूरे परिसर को कराया गया खाली

डीसीपी सफीन हसन ने बताया कि धमकी मिलते ही बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को हाईकोर्ट भेजा गया. पूरे परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया गया. फिलहाल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है.

साइबर क्राइम यूनिट कर रही जांच पड़ताल

पुलिस के अनुसार, यह ईमेल किस स्रोत से आया, उसकी पहचान के लिए साइबर क्राइम यूनिट भी जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि यह एक शरारत भी हो सकती है, लेकिन किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाए हैं.

डीसीपी सफीन हसन ने बताया कि “फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जाती है. हमारी टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.”

कई प्रमुख संस्थानों को मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि हाल के महीनों में देश के कई प्रमुख संस्थानों को इसी तरह की बम धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिनमें से अधिकांश फर्जी निकली हैं. इसके बावजूद प्रशासन किसी भी खतरे की संभावना से इनकार नहीं कर रहा और पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त जांच जारी है, और जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

32 seconds ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

15 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

38 minutes ago