गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. एनआईए ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की सुनवाई एनआईए मुख्यालय में ही होगी.
अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. अनमोल बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला, मुंबई के नेता बाबा सिद्धिकी के हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग सहित करीब 35 हत्या, 20 अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोपी है.
एनआईए के मुताबिक अनमोल बिश्नोई सिंडिकेट आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है. अनमोल बिश्नोई पर विदेश में बैठकर आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने, युवाओं की भर्ती करने का आरोप था. साथ ही बड़े लोगों की टारगेट किलिंग की साजिश रचता था और सोशल मीडिया पर इन वारदातों का प्रचार करके आतंक फैलाता था. इसे अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है. वह पिछले साल नवंबर 2024 से अमेरिका में हिरासत में था.
साल 2022 से फरार चल रहा अनमोल अमेरिका में रहते हुए अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट को संचालित कर रहा था. प्रत्यर्पण के बाद वह इस गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी बन गया है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को बाबा सिद्धिकी हत्याकांड के शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर डिपोर्टेशन की पुष्टि की थी.
एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. अभी तक के एनआईए जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के.इशारे पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है. पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था.
ये भी पढें: यासीन मलिक को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश
-भारत एक्सप्रेस
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…