उत्तर प्रदेश

गर्दा उड़ा रही ‘सोफी’: आदित्य की AI टीचर बनी बच्चों की फेवरेट; लागत 25 हजार, जानें कैसे हुई तैयार?

Bulandshahr News: भारत अब तेजी से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. सरकार, बड़े संस्थान और तगड़े इंजीनियर इसके लिए लाखों, करोड़ों खर्च कर नए-नए मॉडल पर काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर छोटे शहरों, कस्बों में कम पैसे और संसाधन के साथ भी युवा पूरे जोश के साथ तकनीकी विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में खास पहले के लिए जुटे हैं. इसी का उदाहरण उत्तर प्रदेश बुलंदशहर से सामने आया है. जहां एक 17 साल के लड़के ने महज 25 हजार रुपये के खर्च में एक AI टीचर को क्लासरूम में खड़ा कर दिया है.

बुलंदशहर के शिव चरण इंटर कॉलेज (Shiv Charan Inter College Bulandshahr) में एक लड़का है. नाम आदित्य कुमार कुमार है. अपने नाम की तरह ही वह उन दिनों देश में उजियारे की निशानी बनता जा रहा है. उसके बनाए AI मॉडल की चर्चा देश में हो रही है. आइये जानें उसके बनाए AI टीचर के बारे में जिसका नाम सोफी रखा गया और वह बच्चों को खासा पसंद भी आ रही है.

घर की लैब में तैयार हुई सोफी

12वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार (17) ने अपने घर की छोटी सी लैब में एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जो किसी महिला शिक्षक की तरह दिखता है और बच्चों के सवालों का तुरंत जवाब देता है. इस AI टीचर रोबोट का नाम सोफी है, और इसे बनाने में आदित्य ने मात्र 25,000 रुपये खर्च किए. सोफी एक महिला शिक्षिका जैसी दिखती है, साड़ी पहनती है और क्लास में बच्चों के साथ बातचीत करती है.

LLM चिपसेट का उपयोग

सोफी के अंदर LLM चिपसेट लगाया गया है, जो इंसानी दिमाग की तरह तेजी से सोचता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, भारत के पहले राष्ट्रपति, गणित के सवाल और बिजली की परिभाषा जैसे प्रश्नों का सटीक जवाब देती है. आदित्य ने बताया कि-

मैंने महीनों की मेहनत और शोध के बाद सोफी को बनाया है. अगर थोड़ी तकनीकी और आर्थिक सहायता मिले, तो मैं अगले स्तर का 3D ह्यूमन टीचर रोबोट बना सकता हूं जो बोलने, सुनने, लिखने और भावनाओं को समझने में सक्षम होगा.

खाली क्लास के लिए अच्छा ऑप्शन

शिव चरण इंटर कॉलेज के शिक्षक वसीम अहमद और जिया उल्लेख ने आदित्य की इस उपलब्धि की प्रशंसा की है. उनका कहना है कि सोफी अनुपस्थित शिक्षक की जगह भी कक्षा में बच्चों को पढ़ा सकती है. यह तकनीक ग्रामीण स्कूलों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: हां में हां मिलाने लगीं ममता बनर्जी, महीनों की ना के बाद U-टर्न; वक्फ कानून पर आदेश जारी

आदित्य का सपना हर जिले में हो लैब

आदित्य का सपना है कि उत्तर प्रदेश (Bulandshahr Uttar Pradesh) के हर जिले में ऐसी लैब बनाई जाए, जहां बच्चे अपनी रचनात्मकता को तकनीक के साथ जोड़ सकें. उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे बुलंदशहर को गर्व महसूस कराया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago