लीगल

‘सबूतों से छेड़छाड़ न करें और जांच में सहयोग करें’, पवन खेड़ा को जमानत देते सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं शर्तें

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने पवन खेड़ा को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने पवन खेड़ा को जांच में सहयोग करने का स्पष्ट आदेश दिया है. साथ ही, कोर्ट ने कहा है कि पवन खेड़ा सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

असम सरकार और एसजी तुषार मेहता का विरोध

मामले की सुनवाई के दौरान असम सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध किया था. खेड़ा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. एसजी मेहता ने तर्क दिया था कि “बंटी-बबली गायब होने वाले हैं” जैसा बयान छवि धूमिल करने वाला है. इसके अलावा, दस्तावेजों को फोर्ज (जालसाजी) करके दिखाया गया है, जो एक आपराधिक कृत्य है. एसजी ने यह भी कहा था कि गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी आवश्यक होती है और खेड़ा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने खेड़ा के फरार होने और वीडियो जारी कर पुलिस से बचने की बात का भी जिक्र किया था.

अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलें

वहीं, खेड़ा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि यह एक अभूतपूर्व मामला है, जहाँ गिरफ्तारी की आशंका को अभियोजक ने स्वयं पुष्ट कर दिया है. सिंघवी ने कहा कि अगर डॉ. अंबेडकर ने कल्पना भी की होती कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति ‘संवैधानिक काउबॉय’ की तरह बोलेगा, तो वे अपनी कब्र में करवटें बदल लेते. उन्होंने मुख्य आरोप को केवल प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाला बताया और आरोप लगाया कि निजामुद्दीन में पुलिस इस तरह पहुँची जैसे किसी आतंकवादी की तलाश की जा रही हो.

गुवाहाटी हाई कोर्ट और पूर्व सुनवाई का संदर्भ

इससे पहले गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि पहली नजर में यह मामला सिर्फ मानहानि का नहीं, बल्कि फर्जी दस्तावेज रखने से जुड़ा गंभीर मामला लगता है. कोर्ट का मानना था कि खेड़ा जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए पुलिस को उनका कस्टोडियल इंट्रोगेशन (हिरासत में पूछताछ) करना जरूरी है. असम सरकार ने पूर्व में तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर भी सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें: हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- जवाब देने के लिए बार-बार समय क्यों चाहिए?

हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार पर आरोप

यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए दर्ज किया गया था. पवन खेड़ा ने असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग की थी. असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

15 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago