Priya Kapoor Manhani Case: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में 20 करोड़ रुपए का सिविल मानहानि का मुकदमा दायर किया है. आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा है. उन्होंने अदालत से स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा देने का अनुरोध किया है, जिससे प्रतिवादी किसी भी कथित मानहानिकारक सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित न करें और मौजूदा सामग्री को डिजिटल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए.
इससे पहले प्रिया कपूर ने पटियाला हाउस कोर्ट में ननद मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि का दायर किया है. प्रिया कपूर ने मानहानि का यह मुकदमा ननद मंदिरा कपूर स्मिथ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पॉडकास्ट ‘In Controversial’ में दिए गए कथित बयानों को लेकर दायर किया है. प्रिया कपूर ने पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी को भी पक्षकार बनाया है.
दायर मानहानि याचिका में कहा गया है कि मंदिरा कपूर ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्वीटर) सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और कंटेंट अपलोड और साझा किए, जिनमें प्रिया कपूर का नाम लेकर उनके खिलाफ झूठे आरोप और आपत्तिजनक संकेत दिए गए. इनका मकसद प्रिया कपूर के प्रति नफरत, उपहास और सामाजिक बहिष्कार पैदा करना था, जिससे उनकी सामाजिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा. उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि पॉडकास्ट में मंदिरा ने बार-बार यह संकेत दिए कि प्रिया कपूर और संजय कपूर का विवाह तनावपूर्ण था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बीना और ललित भसीन को बेटे समीर मोदी द्वारा दायर एक मामले में समन जारी किया
संजय कपूर की पहली शादी फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से 2003 में हुई थी, लेकिन मतभेदों के चलते उन्होंने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की. साल 2016 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उनका तलाक हो गया. तलाक समझौते के तहत दोनों बच्चों समायरा और कियान कपूर की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी. जबकि संजय कपूर को उनसे मिलने का अधिकार मिला था. यह विवाद 30000 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा है. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान अपनी विरासत को लेकर प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…