उत्तर प्रदेश

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, गौरव कुमार बने मासूम के लिए देवदूत

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान डूब रहे 5 वर्षीय बच्चे को बचाया और मानवता की मिसाल पेश की. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल देखने को मिली. उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सतर्क जवान रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ और तत्परता से ड्यूटी स्थल के समीप एक 5 वर्षीय बच्चे को गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बचा लिया. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. जिससे उनकी जिले में काफी प्रशंसा हो रही है. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस की तत्परता और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला है. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार (चेस्ट नंबर 85, टोली नंबर 03 के कमांडर) ने ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ और साहस से एक 5 वर्षीय बच्चे की जान बचाकर पूरे जिले की वाहवाही बटोर ली है. यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद उनकी बहादुरी को हर ओर सराहा जा रहा है.

गड्ढे में कैसे गिरा बच्चा?

यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के एटा रोड कासगंज बाईपास तिराहा, सौरभ होटल के पास की है. यहां निर्माण कार्य के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था. खेलते-खेलते 5 वर्षीय मासूम अचानक उस गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबने लगा. बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन पानी की गहराई और कीचड़ के वजह से कोई भी तुरंत पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था.

जान पर खेल बचाई मासूम की जान

बता दें कि बच्चे के गिरने की घटना के वक्त गौरव कुमार अपने रूटीन के अनुसार गश्त पर थे. तभी उनकी नजर भीड़ पर पड़ी और स्थिति को गंभीर समझते हुए उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे पानी से भरे गड्ढे में छलांग लगा दी. कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. उस समय बच्चा अत्यधिक डरा हुआ था और पानी पेट में जाने की वजह से अचेत अवस्था में था. जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार (CPR) दिया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ अब बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

परिजनों ने गौरव कुमार को बताया भगवान

इस घटना पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस का असली धर्म केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में पड़े जीवन की रक्षा करना भी है. गौरव कुमार ने जो साहस दिखाया है, वह पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है. घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने भावुक होते हुए पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया और उन्हें ‘वर्दी में भगवान’ की संज्ञा दी. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि खाकी वर्दी के भीतर एक संवेदनशील और मानवीय हृदय धड़कता है.

यह भी पढ़े: कानपुर के बाद अब जशपुर में हिट एंड रन का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को ट्रक ने कुचला

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

21 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

53 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago