Bharat Express DD Free Dish

Mandira Kapoor Smith

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंदिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई 22 अप्रैल तक के लिए टाल दी है. प्रिया ने यह मामला सोशल मीडिया और पॉडकास्ट में उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक और झूठे बयानों के लिए दायर किया है.

प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ 20 करोड़ रुपए का सिविल मानहानि मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया.

संजय कपूर की विरासत को लेकर छिड़ी कानूनी जंग अब और तेज हो गई है. प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा कपूर पर सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सिविल और आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए हैं.