लीगल

सुप्रीम कोर्ट में शिखर अग्रवाल की SLP; राजस्थान सरकार ने पहले ही कैविएट दायर

राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी शिखर अग्रवाल ने 64 विला खरीद प्रकरण और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. राजस्थान हाईकोर्ट से अंतरिम राहत न मिलने और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने शीर्ष अदालत में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है.

दूसरी ओर, शिखर अग्रवाल के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले ही राजस्थान सरकार ने अदालत में कैविएट (Caveat) दायर कर दी है. राज्य सरकार ने अपनी कैविएट याचिका में आग्रह किया है कि यदि शिखर अग्रवाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हैं, तो राज्य सरकार का पक्ष और दलीलें सुने बिना कोई एकतरफा आदेश या फैसला न दिया जाए.

राजस्थान हाईकोर्ट का पिछला रुख

राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने पिछले आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि एसीबी (ACB) द्वारा की जा रही मौजूदा जांच पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी और जांच जारी रहेगी. हालांकि, हाईकोर्ट ने यह जरूर कहा था कि यदि याचिकाकर्ता को अपनी गिरफ्तारी की आशंका है, तो वे चाहें तो कानून के तहत अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दायर कर सकते हैं.

क्या है 64 विला खरीद का मामला?

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल पर तीन साल के भीतर एक ही निजी कंपनी से 64 विला खरीदने और अपने पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है. एसीबी ने इस संबंध में गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली निजी रिसॉर्ट कंपनी ‘अनंता रिसॉर्ट्स’ (Ananta Resorts) से 64 विला और कॉटेज खरीदने के मामले में एफआईआर दर्ज कर रखी है.

आरोप है कि शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी एवं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी प्रशाखा माथुर तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने इन संपत्तियों को करीब 6.17 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके बाद, इन्हीं विला और कॉटेज को वापस विक्रेता कंपनी को ही लगभग 1.80 करोड़ रुपए सालाना किराए पर दे दिया गया.

ये भी पढ़ें: SASTRA यूनिवर्सिटी जमीन विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

धारा 17A को दी गई चुनौती

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A के तहत किसी लोक सेवक के आधिकारिक कामकाज से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने से पहले सक्षम प्राधिकारी की पूर्व मंजूरी (Prior Approval) लेना अनिवार्य होता है. शिखर अग्रवाल ने एसीबी की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार द्वारा दी गई जांच की मंजूरी दोनों को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जहां से राहत न मिलने पर अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

SASTRA यूनिवर्सिटी जमीन विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने SASTRA यूनिवर्सिटी की याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है…

47 minutes ago

सुपरटेक प्रोजेक्ट्स मामले से CJI सूर्यकांत ने खुद को क्यों किया अलग?

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के लिए चर्चित सुपरटेक प्रोजेक्ट का मामला आया. CJI सूर्यकांत…

51 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रॉ: आखिरी 15 ओवर में क्यों पीछे हट गई टीम इंडिया? गिल के फैसले पर उठे सवाल

बेसिन रिजर्व टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन…

54 minutes ago

‘‘रामायण’ की रफ्तार धीमी, WAVES OTT पर छाई अरुण गोविल की ‘NOTICE’; लगातार टॉप-3 में बरकरार

Arun Govil Notice movie WAVES OTT: चर्चित फिल्म ‘रामायण’ की रफ्तार भले ही धीमी पड़ती…

60 minutes ago

Bhopal Bulldozer Action: भोपाल के जनता क्वार्टर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 599 मकानों को किया जा रहे जमींदोज

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में प्रशासन ने 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की…

2 hours ago

भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते साइन, पीएम मोदी ने दी 25 हजार करोड़ की सौगात; बैठक में और क्या हुआ?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के दौरे पर हैं. आज पीएम मोदी से मिलाकात…

2 hours ago