दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में आरोपी जासिर बिलाल वानी को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. देश की सर्वोच्च अदालत ने उसकी डिफॉल्ट जमानत की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. आरोपी ने यह कहते हुए जमानत मांगी थी कि जांच एजेंसी को दी गई जांच अवधि बढ़ाने का फैसला सही नहीं था, इसलिए उसे डिफॉल्ट बेल का लाभ मिलना चाहिए. मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट भी इसी तरह की याचिका को खारिज कर चुका था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यूएपीए कानून के तहत जांच और हिरासत की अवधि 180 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है. ऐसे में केवल 90 दिन पूरे होने के आधार पर डिफॉल्ट जमानत का दावा नहीं किया जा सकता. इसी कानूनी आधार को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपी की मांग को मंजूरी नहीं दी. उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने जांच एजेंसी एनआईए को मामले की जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था. बाद में 29 अगस्त को अदालत ने इस प्रकरण में दाखिल चार्जशीट का संज्ञान भी ले लिया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 13 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं. आरोपियों में उमर-उन-नबी (मृतक), आमिर राशिद राथर, मुफ़्ती इरफान अहमद, शाहीन, सोयाब, बिलाल और यासिर अहमद डार सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. एजेंसी ने इस मामले की जांच केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रखी, बल्कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर समेत कई स्थानों पर पड़ताल की. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में साक्ष्य एकत्र किए गए.
एनआईए की चार्जशीट में 588 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं. इसके अलावा 395 से अधिक दस्तावेज और 200 से ज्यादा जब्त की गई वस्तुओं को सबूत के रूप में रिकॉर्ड में रखा गया है. एजेंसी ने मृतकों के शरीर से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट भी अदालत में पेश की है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-फ्लैट खरीदने के साथ अपने आप नहीं मिलता पार्किंग का हक: कलकत्ता हाई कोर्ट ने साफ किया नियम
इस मामले में एनआईए पहले डॉक्टर शाहीन सईद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. इसमें जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट और फरार आरोपी मुजफ्फर अहमद उर्फ जफर के नाम भी शामिल हैं. ये सभी जम्मू-कश्मीर से जुड़े बताए गए हैं. जांच एजेंसी के अनुसार मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर उन नबी उस वाहन को चला रहा था जिसमें विस्फोटक मौजूद थे. धमाके के दौरान उसकी मौत हो गई थी. एनआईए का कहना है कि फरार पीडियाट्रिशियन मुजफ्फर अहमद, सह-आरोपी डॉक्टर अदिल अहमद राथर का बड़ा भाई है और वह अंसार गजवत-उल-हिंद (AGUH) का संस्थापक सदस्य है. एजेंसी के मुताबिक यह संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ माना जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाडा को मेडिकल…
Kalpana Patowary Kashi Ganga Mahotsav Namo Ghat Varanasi 2026: वाराणसी के नमो घाट पर काशी…
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ के यूपी दर्शन पार्क में सोमवार…
राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने 64 विला खरीद प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट…
सुप्रीम कोर्ट ने SASTRA यूनिवर्सिटी की याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है…
सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के लिए चर्चित सुपरटेक प्रोजेक्ट का मामला आया. CJI सूर्यकांत…