उत्तर प्रदेश

लखनऊ में जनजातीय भागीदारी उत्सव, जानिए 4 दिन में क्या-क्या होगा खास? प्रवेश रहेगा बिल्कुल नि:शुल्क

जनजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, हस्तशिल्प और खानपान की समृद्ध विविधता को समेटे चार दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव’ सोमवार, 23 नवंबर से गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में शुरू हो रहा है. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य उत्सव में 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे. खास बात यह है कि 25 और 26 नवंबर को कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के विशेष आमंत्रित विदेशी सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन में अंतरराष्ट्रीय रंग भरेंगे.

प्रवेश रहेगा पूरी तरह नि:शुल्क

उत्सव की शुरुआत सोमवार को अपराह्न 3 बजे 1090 चौराहे से यूपी दर्शन पार्क तक निकलने वाली भव्य सांस्कृतिक समागम शोभायात्रा से होगी, जिसमें 250 कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे उत्सव का औपचारिक शुभारंभ होगा. उत्सव स्थल पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक शिल्प मेला लगेगा, जिसमें 70 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल के साथ पारंपरिक व्यंजनों और जनजातीय साहित्य की प्रदर्शनी सजेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5 बजे से शुरू होंगे और आगंतुकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है.

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रयास

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और लोककलाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों की कला, लोकसंगीत, नृत्य और जीवनशैली में पीढ़ियों से संचित ज्ञान समाहित है, और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेगी तथा उत्तर प्रदेश देश-विदेश की जनजातीय संस्कृतियों के साझा मंच के रूप में स्थापित होगा.

उत्सव के विभिन्न दिनों में देश-विदेश की विविध लोककलाओं, नाटकों और पारंपरिक विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी. यहां लोकनृत्यों की छटा, ‘धरती आबा’ नाटक और ‘जेवनार’ में देसी स्वाद का संगम देखने को मिलेगा.

प्रमुख लोकनृत्य और गायन (23-24 नवंबर)

उत्तर प्रदेश से सोनभद्र का मादल वादन और करमा नृत्य, लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी से थारू नृत्य, बिजनौर के कुआं खेड़ा से बुक्सा नृत्य, चित्रकूट का जवारा व राई नृत्य और प्रयागराज का बीन वादन. अन्य राज्यों से राजस्थान का तेराताली/तेरावाली, ओडिशा का बोंडा/बोडा, महाराष्ट्र के नासिक का बोहणा, मध्य प्रदेश के धार का भगोरिया, पश्चिम बंगाल का संथाली, हिमाचल प्रदेश का सिरमौरी व लम्बाडा, उत्तराखंड का जौनसारी नृत्य और छत्तीसगढ़ के दुर्ग का पंडवानी गायन.

अंतिम दो दिनों के विशेष आकर्षण (25-26 नवंबर)

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के दलों की प्रस्तुतियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित झारखंड का प्रसिद्ध नाटक ‘धरती आबा’ का मंचन होगा. साथ ही सोनभद्र का झूमर व डोमकच, पीलीभीत का थारू नृत्य, छत्तीसगढ़ का गौर मड़िया व ककसार नृत्य तथा मध्य प्रदेश का बैगा परधौनी नृत्य भी देखने को मिलेगा.

खानपान, घुमंतू कलाएं और अन्य आकर्षण

‘जेवनार’ के तहत पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा जनजातीय समाज के विकास पर संगोष्ठियां, हस्तशिल्प कार्यशालाएं, चाय चौपाल, पोथी घर, जनजातीय फोटो घर, जनजातीय परिधान प्रवाह तथा मादल, अलगोजा और सपेरा बीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र आकर्षण का केंद्र रहेंगे. जयपुर के कलाकारों द्वारा कठपुतली प्रदर्शन, बहुरूपिया कला, नट-नटी की प्रस्तुतियां और जादू के खेल भी दिखाए जाएंगे.

संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, समाज कल्याण विभाग, जनजाति विकास विभाग, पर्यटन विभाग और लखनऊ स्थित ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीआरआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह चार दिवसीय उत्सव कला, परंपरा और लोकज्ञान का एक अनूठा संगम है. देश के 12 राज्यों और तीन विदेशी राष्ट्रों के कलाकारों की एक ही मंच पर उपस्थिति न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई ऊर्जा देगी, बल्कि आम जनमानस को जनजातीय जीवन और गौरवशाली विरासत से करीब से रूबरू होने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी.

प्रवेश नि:शुल्क रहेगा

नजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, हस्तशिल्प और खानपान की विविधता लिए राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव सोमवार से गोमतीनगर के यूपी दर्शन पार्क में शुरू होगा. चार दिवसीय उत्सव में 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. 25 और 26 नवंबर को कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे. यहां 70 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल के साथ पारंपरिक व्यंजनों और जनजातीय साहित्य की प्रदर्शनी लगेगी.

ये भी पढ़ें: बेटा…पढ़-लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में भी एडमिशन करवा देंगे…, CM योगी ने छात्र को दिया भरोसा

सोमवार दोपहर तीन बजे 1090 चौराहे से यूपी दर्शन पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 250 कलाकार शामिल होंगे. शाम पांच बजे उत्सव का शुभारंभ होगा. सोनभद्र का करमा, लखीमपुर का थारू, राजस्थान का तेराताली और ओडिशा का बोंडा नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे.

धरती आबा नाटक का होगा मंचन

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित ”धरती आबा” नाटक का मंचन किया जाएगा. इसके साथ जनजातीय समाज के विकास पर संगोष्ठियां भी होंगी. शिल्प मेला सुबह 11 बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होंगे. आयोजन रात नौ बजे तक चलेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

22 नवंबर 1963: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या, चीन युद्ध में भारत की मदद से भी जुड़ा है यह दिन

22 नवंबर 1963 को अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की डलास में गोली मारकर…

27 seconds ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, संविधान की समझ को लेकर की सराहना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह…

44 seconds ago

दिल्ली में मोदी-शाह की बड़ी बैठक, ‘विकसित भारत-समुन्नत नेपाल’ का बना रोडमैप, बाढ़ में मदद के लिए नेपाल ने कहा- थैंक्यू इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच नई दिल्ली में अहम…

7 minutes ago

जेवर से भरें विदेश की उड़ान! जानिए कब से शुरू होने जा रही हैं नोएडा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना है. जनवरी तक…

12 minutes ago

PM मोदी ने नेपाल के PM बालेन शाह को दिया संगम का गंगाजल, बदले में मिला पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष और चंदन

Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को प्रयागराज…

14 minutes ago

गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाडा को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाडा को मेडिकल…

17 minutes ago