Red Fort Car Blast Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए रिमांड पर चल रहे डॉक्टर मुज्जमिल गनी, अदील राथर, शाहिना सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे की एनआईए रिमांड की अवधि को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसकी अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था. प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज अंजू बजाज चांदना की कोर्ट ने यह आदेश दिया है.
डॉक्टर शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्विद्यालय के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, सोने की बिस्किट और गहने मिले है. इसके अलावे अरब देशों की करेंसी भी बरामद किया गया है.
गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौप दी गई थी. इसके बाद से जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस मॉड्यूल से जुड़े हर सदस्य का पता लगाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.
बिलाल वानी पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा! BNP के दो नेताओं के समर्थकों में झड़प, 10 लोग घायल
एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी. 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था.
लाल किला के पास हुए भीषण धमाके (Red Fort Car Blast) में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…