पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले आरोपी डॉक्टर नासिर बिलाल मल्ला की एनआईए रिमांड की अवधि को सात दिन के लिए बढ़ा दिया है. मल्ला को 26 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. वही कोर्ट ने दूसरे आरोपी शोएब को 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपियों को चार दिन की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पेश किया गया था.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने डॉक्टर मल्ला के हस्तलेखन नमूने लेने की अनुमति दी थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके सैंपल लिए गए और अगले ही दिन अदालत की अनुमति से उनके वॉयस सैंपल भी रिकॉर्ड किया गया. बिलाल वानी पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है.
एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी.
एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी. 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था. लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे.
एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.
ये भी पढ़ें: IndiGo की 900 करोड़ वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, कस्टम से मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…