यूटिलिटी

सस्ता रिचार्ज हुआ महंगा! BSNL ने चुपचाप घटा दी अपने पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी, चेक करें नई लिस्ट

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में अब सस्ते रिचार्ज प्लान कम होते जा रहे हैं. ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अभी भी अफोर्डेबल यानी किफायती प्लान्स ऑफर कर रही है. ये प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो सिम कार्ड को सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं और ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते.

22 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान

BSNL का एक सस्ता प्रीपेड प्लान 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. पहले यही प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता था, लेकिन हाल ही में इसकी वैलिडिटी घटा दी गई है. इस प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 3GB डेटा और 200 मिनट की फ्री कॉलिंग मिलती है.

अगर यूजर तय लिमिट से ज्यादा कॉल या डेटा इस्तेमाल करता है, तो अतिरिक्त चार्ज देना होगा. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है. वहीं फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट और STD कॉल के लिए 2 रुपये प्रति मिनट चार्ज देना होगा.

SMS के लिए भी अलग चार्ज

इस प्लान में SMS की सुविधा पूरी तरह फ्री नहीं है. लोकल SMS भेजने पर 80 पैसे प्रति मैसेज खर्च करने होंगे. वहीं नेशनल SMS के लिए 1.20 रुपये प्रति मैसेज का चार्ज देना होगा. कम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान सिम को एक्टिव रखने का अच्छा विकल्प है. हालांकि कंपनी ने भले ही प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई हो, लेकिन इसके बेनिफिट्स में कटौती जरूर की है.

197 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव

BSNL ने हाल ही में 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी घटाई है. पहले इस प्लान में 54 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जो अब घटकर 42 दिन रह गई है. इससे साफ है कि BSNL धीरे-धीरे अपने प्लान्स के फायदे कम कर रही है.

ये भी पढ़ें: जीत अदाणी का ‘मेगा प्लान’: एयरपोर्ट बिजनेस में 1 लाख करोड़ का निवेश; चीन को टक्कर देगा Adani Group

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

7 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

13 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

33 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

40 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago