लीगल

एनआईए चार्जशीट से हटी UAPA की धाराएं, अमेरिका और यूक्रेन लौट सकेंगे म्यांमार मामले के आरोपी

Myanmar Training Camp Case:  दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तार किए गए सभी 7 विदेशी नागरिकों को उनके अपने-अपने देश (अमेरिका और यूक्रेन) जाने की अनुमति दे दी है. मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों का ही विस्तार है.

अदालत ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 21 और 23 के तहत बरी कर दिया है.

FRRO ने जुर्माना लगाकर कंपाउंड किए थे अपराध

इससे पहले फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने 18 सितंबर को इन सभी विदेशी नागरिकों पर 5.5-5.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उनके अपराधों को कंपाउंड कर दिया था.

कोर्ट से राहत पाने वाले यूक्रेनी नागरिकों में कामिस्की विक्टर, हुर्बा पेट्रो, स्लिविएक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफानकीव मारियान और होंचारुक मैक्सिम शामिल हैं. इनके साथ ही अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक को भी अमेरिका लौटने की अनुमति मिल गई है.

चार्जशीट से हटाई गईं UAPA की धाराएं

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा हाल ही में दाखिल की गई चार्जशीट में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए (UAPA) की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं. शुरुआत में एनआईए ने मार्च 2026 में इन सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर यूएपीए की धारा 18 समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था.

हालांकि, अंतिम चार्जशीट में केवल आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम के तहत भारत में अवैध प्रवेश और ठहरने के आरोप ही लगाए गए.

म्यांमार ड्रोन हमले से तार जुड़ने का आरोप

एनआईए ने पूर्व में अदालत को बताया था कि इन विदेशी नागरिकों के म्यांमार में एक नागरिक विमान पर हुए ड्रोन हमले और वहां सक्रिय सशस्त्र जातीय समूहों के साथ गहरे संबंध होने के संकेत मिले थे. 19 अगस्त को दायर अर्जी के बाद कोर्ट ने एनआईए को जेल में इनसे पूछताछ की इजाजत भी दी थी.

दूसरी ओर, वैन डाइक के परिवार ने उनकी गिरती सेहत, पैर की चोट और आंखों की रोशनी कमजोर होने को लेकर चिंता जताई थी.

यह भी पढ़ें: ‘नशे की लत में फंसे बच्चे सिर्फ मरीज नहीं, उन्हें चाहिए सुरक्षा और सम्मान…’: पटना में बोले CJI सूर्यकांत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago