लीगल

नीट यूजी पेपर लीक: मास्टरमाइंड दिनेश बिवाल समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, राऊज एवेन्यू कोर्ट का आदेश

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 15 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई के स्पेशल जज अजय गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया.

आरोपी यश यादव ने मांगी नीट की किताबें रखने की अनुमति

वहीं आरोपी यश यादव की अर्जी को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. यश यादव ने किताबें रखने की अनुमति देने की मांग की है. यश यादव ने नीट यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति मांगी है, जिसपर कोर्ट 21 जून को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया था कि यश यादव को टेलीग्राम के जरिये पेपर मिले. सीबीआई ने कोर्ट को यह भी बताया था कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिये जो पेपर बरामद हुए हैं, वो नीट में आने वाले पेपर के हूबहू हैं. यश यादव का फोन भी बरामद किया गया है, जिससे इन्क्रिमिनेटिंग (आपत्तिजनक) सबूत मिले.

व्यापक साजिश और प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका की जांच

सीबीआई ने बताया था कि हमें व्यापक साजिश की जांच करनी है. इसमें पब्लिक सर्वेंट या सरकारी कर्मचारी की क्या भूमिका है, प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका क्या है? ये सब जांचने के लिए हमें आरोपियों की रिमांड लेनी है. शुभम ने यश यादव को प्रश्न पत्र दिए थे. सीबीआई ने शुभम खैरनार को नासिक से, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल व दिनेश बिवाल को जयपुर राजस्थान से और यश यादव को हरियाणा से गिरफ्तार किया था. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों से निवारण) अधिनियम, 2024 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: CBSE की OSM प्रणाली के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, कॉपियों के गलत मूल्यांकन का आरोप

दिनेश के परिवार के 5 बच्चों के 2025 सिलेक्शन की भी जांच

सूत्रों के मुताबिक मास्टरमाइंड दिनेश लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में था. जांच एजेंसियों के सामने सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह आया है कि दिनेश के परिवार के पांच बच्चों का वर्ष 2025 में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम में चयन हुआ था. खुद आरोपी ने भी सोशल मीडिया पर नवंबर 2025 में इसे परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए पोस्ट किया था. सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन अभ्यर्थियों को भी अवैध तरीके से 2025 की परीक्षा में लाभ तो नहीं पहुंचाया गया था. फिलहाल सीबीआई की टीम पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक की जड़ें कितनी गहरी हैं.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

4 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

17 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

20 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago