लीगल

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले की दोबारा जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले की दोबारा जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 14 अगस्त को फैसला सुनाएगा. सीबीआई ने अर्जी दाखिल कर दोबारा जांच के आदेश देने की मांग की है.

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है, मामले में जिन 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है, उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है, मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. सीबीआई ने कहा चार्जशीट में भी हमने कहा है कि मामले में कुछ लोगों के खिलाफ जांच अभी चल रही है, मामले की साजिश में शामिल.दूसरे लोगों की भूमिका की जांच अभी चल रही हैं.

13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सीबीआई ने दायर याचिका में कहा है कि सीएफएसएल की रिपोर्ट में कुछ अहम बातें सामने आई है, जिसको लेकर जांच करनी है. सीबीआई ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. जिसपर कोर्ट संज्ञान ले चुका है. जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल है. ये सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में है.

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315 (5), 318 (4), 61(2), 238, 303 (2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (2) और 13 (1)(ए) और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अफेयर मिन्स) एक्ट की धारा 10, धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया था. मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस मामले में हर मिनट कीमती है और सभी वकीलों के समन्वय की आवश्यकता होगी.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी वोटर लिस्ट केस: 29 अगस्त को आएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन थीं भीकाजी कामा? जिन्होंने जर्मनी में फहराया था आज़ादी का झंडा, जानिए विदेशी धरती से कैसे हिलाया था ब्रिटिश शासन

आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे…

18 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: टूटे जूते के साथ दौड़कर सीमा ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, खत्म किया 16 साल का सूखा

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद…

20 minutes ago

फिर सुर्खियों में क्यों आया महादेव बेटिंग ऐप? दुबई से हैदराबाद के सफर में CBI की एंट्री

Mahadev Betting App Controversy: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने एक बहुत बड़ी…

37 minutes ago

‘रील बनाओगे तो मारे जाओगे…’, सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के तेजस्वी, बिहार में ‘राक्षस राज’ का किया दावा

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

42 minutes ago