लीगल

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Salboni Land Scam: पश्चिम बंगाल के चर्चित साल्बोनी जमीन घोटाले से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश जांच रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन करने के बाद यह फैसला सुनाया है.

अदालत में क्या बोले याचिकाकर्ता के वकील?

सुनवाई के दौरान सुमित रॉय की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल नारायण ने कोर्ट में दलील दी कि हालांकि सरकार की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट पहली नजर में गंभीर प्रतीत होती है, लेकिन उन्होंने जांच के तौर-तरीकों पर बड़े सवाल उठाए हैं. उनका कहना था कि पूछताछ के दौरान सुमित से ऐसे मामलों और लेन-देन पर सवाल किए गए जिनका इस जमीन घोटाले से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि मुख्य तौर पर पूछताछ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बैंक खाते में हुए लेन-देन को लेकर की गई. उन्होंने बताया कि पार्टी के खाते में करीब 42.17 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, लेकिन इन सबका सुमित रॉय की व्यक्तिगत स्थिति से कोई संबंध नहीं है. पार्टी के खातों का नियमित रूप से ऑडिट कराया जाता है और चुनाव आयोग के सामने भी इसका पूरा विवरण दाखिल किया जाता है.

सुमित रॉय के वकील ने यह भी बताया कि उनका बैंक खाता साल 2019 में खोला गया था और उसमें सबसे बड़ी रकम मात्र 60 हजार रुपये ही जमा हुई है. उन्होंने दलील दी कि पुलिस और जांच एजेंसियों ने सुमित से कुल 88 घंटे तक लंबी पूछताछ की है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि इन व्यक्तिगत लेन-देन का कथित साल्बोनी जमीन घोटाले से कोई भी नाता है.

ये भी पढ़ें- ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर कानूनी शिकंजा, जानिए किस बात पर अटकी फिल्म की रिलीज

पश्चिम बंगाल सरकार का पक्ष

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पूछताछ के तरीके पर उठाए गए सभी सवालों का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कोर्ट के सामने साफ किया कि जांच के दौरान अधिकारियों को कौन-से और किस तरह के सवाल पूछने हैं, यह पूरी तरह से जांच अधिकारी का अधिकार क्षेत्र है. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि जांच की प्रक्रिया में इस तरह के बारीक और शुरुआती अंतर निकालने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.

क्या है साल्बोनी जमीन घोटाला?

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के साल्बोनी जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है. इस मामले में गंभीर आरोप है कि राज्य सरकार की जमीन को अवैध तरीके से निजी संपत्ति के रूप में बेच दिया गया. इसके बाद उससे मिलने वाली रकम के एक बड़े हिस्से को टीएमसी पार्टी के आधिकारिक खाते में ट्रांसफर किया गया या जमा कराया गया. सुमित रॉय इसी पूरे मामले में लगातार जांच और पूछताछ का सामना कर रहे हैं. गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

6 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

11 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

20 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

33 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

36 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

47 minutes ago