लीगल

सुप्रीम कोर्ट: उमर खालिद की नई चाल या कानूनी हक? उमर खालिद की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई

दिल्ली दंगा मामले में यूएपीए के तहत जेल में बंद उमर खालिद की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. उमर खालिद ने दायर पुनर्विचार याचिका पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की है.

कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

नियमों के मुताबिक पुनर्विचार याचिकाओं पर जज अपने चैंबर में ही विचार करते हैं. लेकिन खालिद चाहते हैं कि उनकी दलीलों को खुली अदालत में सुना जाए. खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की.

इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि वो सोचने के बाद फैसला करेंगे. उन्होंने कहा, हम इसे देखेंगे और सुनने की प्रक्रिया तय करेंगे. कोर्ट ने उमर खालिद की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि अभियोजन पक्ष के सबूतों और रिकॉर्ड से उमर खालिद तथा शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है.

जमानत पर रिहा करने का कोई आधार नहीं

पीठ ने कहा था कि उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि दोनों की भूमिका प्लानिंग, लोगों को जुटाने और रणनीतिक निर्देश देने के स्तर पर थी, जो अन्य आरोपियों से गुणात्मक रूप से अलग है. कोर्ट ने ये भी कहा कि प्रॉसिक्यूशन की सामग्री उन्हें जमानत पर रिहा करने का कोई आधार नहीं देता है.

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया था कि इस दंगे में 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे. साथ ही जमकर हिंसा हुई थी. एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट को ये भी बताया था कि हिंसा के दौरान पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया था, साथ ही जमकर पत्थरबाजी हुई थी. इतना ही नहीं तेजाब जैसे रसायनों का इस्तेमाल किया गया था. पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया था.

चलाई गई वीडियो क्लिप

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 16 सितंबर की चार्जशीट पर 7 सितंबर 2020 को संज्ञान लिया गया था. इमाम और खालिद 22 नवंबर 2020 को दाखिल पहली चार्जशीट में इनका नाम था.

इससे पहले कोर्ट में चलाई गई वीडियो क्लिप में शरजील इमाम कहते दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि, एक सरकार की मनमानी हम कभी कबूल नहीं करेंगे” एक और हिस्से में उन्होंने कहाथा , ” काम करने का एक ही तरीका है, सड़क बंद, मामला बंद.

वहीं, कोर्ट में चलाए गए अन्य वीडियो में शरजील इमाम कह रहा है कि दिल्ली में हम दूध, पानी बंद करना चाहते हैं, ये बयान उस समय के हैं जब नागरिकता से जुड़े कानूनों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे थें.

ये भी पढ़ें: पवन खेड़ा केस में बड़ा मोड़, असम सरकार ने अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जल्द सुनवाई की मांग तेज

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

1 minute ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

13 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

24 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

25 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

39 minutes ago