लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने दलित मानवाधिकार याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

Dalit Human Rights: सुप्रीम कोर्ट ने दलित ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स नेटवर्क द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है. दायर याचिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अधिकारों के लिए राज्य, जिला और उप-मंडल स्तर पर सतर्कता एवं निगरानी समितियों के गठन की मांग की गई थी.

जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए स्वतंत्रता दी है कि वह हाई कोर्ट में नई याचिका दाखिल कर सकते है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने दलील देते हुए कहा कि कई राज्यों में चार्जशीट दाखिल करने में देरी हो रही है और अधिकांश जगहों पर निगरानी समितियां गठित नहीं हुई है.

कोर्ट ने खारिज की दलील

कोर्ट ने दलील को खारिज करते हुए कहा कि यह अत्यंत व्यापक और अस्पष्ट है. जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि आप समझिए इस तरह के.सभी मुद्दों को एक साथ उठाने पर इसे संभावना बेहद कठिन होगा. आपको हर राज्य या विषय के लिए अलग-अलग याचिकाएं दाखिल करनी चाहिए थीं.

सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इस याचिका से जुड़े सारे दस्तावेज यहां रखे जाए तो कमरा छोटा पड़ जाएगा. इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने अदालत को बताया कि वे राज्यवार याचिकाएं दाखिल करेंगे. इसपर कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों को संबंधित हाई कोर्ट के समक्ष उठाया जाना चाहिए, न कि सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका पर CJI बी आर गवई 13 अक्टूबर को करेंगे सुनवाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago