लीगल

सुप्रीम कोर्ट से एडवोकेट संदीप कुमार को राहत, गिरफ्तारी पर रोक

एडवोकेट संदीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने संदीप कुमार की गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने गैंगेस्टर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में यह राहत प्रदान की है.

संदीप कुमार पर उत्तर प्रदेश गुंडा और असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज हुआ है. सेल डीड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संदीप कुमार को राहत देने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट ने दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया था.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं और उन्होंने केवल कानूनी सहायता प्रदान की थी. उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है. जिन्हें 1986 के अधिनियम के तहत गैंग चार्ट तैयार करने का आधार बनाया गया है. इन दोनों एफआईआर में हाई कोर्ट ने या तो स्थगन आदेश दिया है या किसी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया है.

उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता को इसमें फंसाया गया है. यह मामला ऐसा भी नही है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ गैंगेस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट नोटिस जारी कर जवाब मांगे. जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मानव है. कोर्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case में नया खुलासा: सोनम ने 25 दिन में जिसे 112 बार किया फोन, वो संजय वर्मा कौन है?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago