लीगल

सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है. यह याचिका तैय्यब खान सलमानी की ओर से दायर की गई है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रदीप यादव ने जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की. जिसपर कोर्ट ने सुनवाई का भरोसा दिया.

दायर याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

दायर याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. हाई कोर्ट ने सीतापुर के 51 बच्चों की याचिका को खारिज करते हुए मर्जर को हरी झंडी दे दिया है. सीतापुर के 51 बच्चों ने सरकार की स्कूल मर्ज नीति के खिलाफ दायर की है. हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराया था. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि सरकार के नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे.

बच्चों के हित में है यह फैसला- कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि यह फैसला बच्चों के हित में है. ऐसे मामलों में नीतिगत फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, जब तक कि वह असंवैधानिक या दुर्भाग्यपूर्ण न हो. दायर याचिका में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 16 जून को जारी उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों को उच्च प्राथमिकी या कंपोजिट स्कूलों में मर्ज करने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया जाए या नही कोर्ट 29 जुलाई को करेगा फैसला

शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन बताते हुए आदेश को रद्द करने की मांग

दायर याचिका में इसे शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन बताते हुए आदेश को रद्द करने की मांग की गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में 50 से कम छात्रों वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को आसपास के बड़े स्कूलों में मर्ज किया जाएगा. इस फैसले से पूरे राज्य में करीब 5000 से ज्यादा स्कूल प्रभावित होंगे.

सरकार के फैसले के बाद शिक्षक संगठनों ने किया विरोध

सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक संगठनों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है. वहीं सरकार की दलील है कि मर्ज करने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा. यदि किसी स्कूल के रास्ते में नाला, नदी या रेल पटरी जैसी बाधाएं हैं, तो उसे भी मर्ज किए जाएगा.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

6 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

8 minutes ago

दिशा सालियन केस: पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकी का लगाया आरोप

Disha Salian case: दिशा सालियन केस में उनके पिता सतीश सालियन, वकील नीलेश ओझा और…

29 minutes ago

एशियन गेम्स में बारिश का बड़ा खेल! भारत और पाकिस्तान को बिना पसीना बहाए मिला सेमीफाइनल का तोहफा

Asian Games 2026: जापान में बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द हो गया. नंबर-1 ICC…

56 minutes ago

‘कुदरत का निजाम’ या गजब का फर्जीवाड़ा? 1 बॉल भी फेंके बिना सेमीफाइनल में घुसा पाकिस्तान

Asian Games 2026: जापान में बारिश के कहर के चलते पाकिस्तान और हांगकांग का क्वार्टर-फाइनल…

1 hour ago

कितना तेल है सेहत के लिए सही? जानिए पानी के TDS और रोज की डाइट से जुड़े जरूरी नियम

Olive Oil Benefits: Olive oil हेल्दी फैट का विकल्प हो सकता है, लेकिन इसकी मात्रा…

1 hour ago