लीगल

कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म उदयपुर फाइल्स के रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा रखा है. वहीं दूसरी ओर फिल्म उदयपुर फाइल्स पर लगी रोक के खिलाफ फिल्म निर्माता अमित जानी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे है.

कोर्ट ने 10 जुलाई को फिल्म की रिलीज पर लगाया था रोक

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म को दिए गए प्रमाणन के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से दायर पुनरीक्षण आवेदन पर केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत पर निर्णय लेने तक फिल्म रिलीज पर रोक जारी रहेगी. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज के बाद उनके केस की निष्पक्ष सुनवाई की संभावना खतरे में पड़ सकती है.

याचिकाकर्ताओं ने केंद्र से मिलने वाले उपायों का नहीं किया इस्तेमाल

इस मामले में कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने केंद्र से मिलने वाले उपायों का इस्तेमाल नहीं किया है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि फिल्म के लगभग हर दृश्य में उस समुदाय को गलत तरीके से दर्शाया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक व्यवस्था को गंभीर खतरा है.

सिब्बल ने यह भी कहा कि फिल्म को दिया गया प्रमाण पत्र न केवल अधिनियम की धारा 5 बी के खिलाफ है, जो ऐसे किसी भी कंटेंट के प्रमाणन पर रोक लगाता है जो अपराध को उकसाने या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डालने की संभावना रखता हो, बल्कि यह 1991 कि केंद्र सरकार की अधिसूचना का उल्लंघन है.

कोर्ट ने यह आदेश तीन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया

दिल्ली हाई कोर्ट यह आदेश तीन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया है. जिसमें एक याचिका जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दायर की गई थी. जिसमें उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल तेली की हत्या पर आधारित फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी. यह फिल्म 11 जुलाई यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago