देश

RSS प्रमुख बोले- 75 की उम्र के बाद दूसरों को मौका मिले, शॉल ओढ़ाने का मतलब किनारे हो जाएं

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat RSS Chief) ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की आयु होने के बाद व्यक्ति को दूसरों को अवसर देना चाहिए. हालांकि, ये उनका राजनीतिक बयान नहीं है, बल्कि उन्होंने ये बात संघ की परंपरा का हवाला देते हुए कहा.

संघ प्रमुख ने साझा किया किस्सा

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने RSS के दिवंगत विचारक मोरोपंत पिंगले का एक किस्सा साझा करते हुए ये बातें साझा की. उन्होंने कहा, “75 साल की उम्र का अर्थ मैं जानता हूं. जब आपको 75 साल पूरे होने पर शॉल ओढ़ाई जाती है, तो इसका मतलब है कि अब आपकी आयु हो चुकी है. अब जरा किनारे हो जाओ, हमें करने दो.”

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कही ये बात

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ये बात एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कही. इस दौरान उन्होंने मोरोपंत पिंगले के योगदान को याद किया. वहीं, दूसरी तरफ मोहन भागवत के इस बयान ने राजनीतिक चर्चा को भी जन्म दे दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये बयान उस समय आया है, जब पीएम नरेंद्र मोदी इस साल सितंबर 2025 में 75 साल के हो जाएंगे. भागवत ने बयान में ये भी कहा कि जब कोई व्यक्ति 75 साल की आयु तक पहुंचता है, तो उसे सम्मान स्वरुप शॉल ओढ़ाई जाती है. ये संकेत है कि अब समय है नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का.

राजनीति में 75 साल पर बोले भागवत

भागवत के इस बयान को BJP की उस नीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसमें 75 साल से अधिक आयु के नेताओं को सक्रिय राजनीति से हटने की परंपरा रही है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद BJP ने इस नीति को लागू करना शुरू किया था. जब पहली बार नरेंद्र मोदी PM बने तब अपनी कैबिनेट में 75 वर्ष से कम आयु के नेताओं को ही शामिल किया था. बीजेपी की इसी नीति के तहत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट पद या सक्रिय राजनीति से हटाया भी गया.

ये भी पढ़ें- Chhangur Baba: नेपाल के रास्ते भारत आते थे छांगुर बाबा को पैसे, यूपी और बिहार के एजेंट करते थे मदद… तीन साल में पाई ₹700 करोड़ की विदेशी फंडिंग

बयान को व्यक्ति विशेष से जोड़ना जल्दबाजी

हालांकि, भागवत के इस बयान को सीधे तौर पर व्यक्ति विशेष से जोड़ना जल्दबाजी होगी, लेकिन उनके इस बयान ने विपक्षी दलों को बड़ा मुद्दा थमा दिया है. साथ ही एक बहस भी छेड़ दी है. शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मोदी 75 के हो रहे हैं, भागवत का यह बयान उनके लिए भी लागू होता है.” सोशल मीडिया पर भागवत का ये बयान खूब चर्चा में बटोरी।

केजरीवाल ने साल 2024 में ही उठाया था सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान में कुछ ऐसा ही जिक्र किया था. उन्होंने पीएम मोदी की उम्र और BJP की कथित 75 वर्ष की आयु सीमा नीति पर सवाल उठाया था. यह बयान मई 2024 में लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया था, जिसने राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा बटोरी.

केजरीवाल ने क्या कहा?

साल 2024 में अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “मोदी अगले साल 75 के हो रहे हैं. BJP ने अपने लिए एक नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र होने पर उनके नेता रिटायर हो जाएंगे. इस नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेजा गया. अब सवाल यह है कि क्या मोदी जी इस नियम का पालन करेंगे? वह अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं.”

मोहन भागवत के इस बयान ने इस चर्चा को फिर से हवा दी है. इस बयान को केजरीवाल के पुराने दावे से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago