संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. (फोटो: IANS)
सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे में कथित अवैध मस्जिद और प्रार्थना हॉल को गिराने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया है. जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की अवकाशकालीन पीठ ने अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर सात दिनों के लिए रोक लगा दिया है.
साथ को कोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. कोर्ट इस मामले में विस्तृत आदेश पारित करेगा. वही कोर्ट ने बाबा ट्रस्ट को बॉम्बे हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश को वापस लेने की मंजूरी दे दी है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजैफा अहमदी ने दावा किया कि हाई कोर्ट ने बिना उनके दलीलों पर विचार किए यह फैसला दिया है, जो कानून सम्मत नही है. जस्टिस मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मुकदमें की बर्खास्तगी का खुलासा न करना शर्मनाक था और यदि यह खुलासा पहले किया गया होता तो हाई कोर्ट एक अलग निष्कर्ष पर पहुच सकता था.
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठाणे नगर निगम को जमकर लताड़ लगाई है. मस्जिद में तोड़े जाने में हो रही देरी पर कोर्ट ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा था कि कानून का पालन करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. कुछ मुश्लिम समूह लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट ने दो टूक कहा था कि विरोध के नाम पर कानून को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.
हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि रमजान के पवित्र महीना खत्म होने के तुरंत 14 अप्रैल तक विध्वंस की शेष प्रक्रिया पूरी की जाए. कोर्ट ने यह भी कहा था कि टीएमसी के वकील की यह दलील स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, DDA से मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…