लीगल

जंतर-मंतर हमला कांड: आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस रिमांड,लगा POCSO और SC-ST एक्ट

निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. स्वतंत्र भारद्वाज के पटियाला हाउस कोर्ट के जज के कड़कड़डूमा कॉम्पलेक्स स्थित आवास पर पेश किया गया, जहां पुलिस की मांग पर कोर्ट ने एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया. स्वंत्रत भारद्वाज को 6 सितंबर को पेश किया जाएगा.

POCSO के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था. जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल निशु आजाद ने अपने लिए सिक्योरिटी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, उन्हें नहीं पता कि उन पर कब और कहां हमला हो जाए.

आजाद के पिता पर जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर हम हमला किया था. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एक पुरानी एफआईआर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट की धाराओं को भी जोड़ा था. इसके साथ ही स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एक नया मुकदमा भी दर्ज किया है.

CJP कार्यकर्ता को गालियां

हालही में स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उसने दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी और उन्हें 60 टांके लगे. पार्लियामेंट थाने में शिकायत के बाद सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद ने कहा कि पिछले कई दिनों से आरोपी के समर्थक उन्हें गालियां दे रहे थे और रेप की धमकियां दे रहे थे.

निशु ने यह भी कहा कि मैंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मुझे उम्मीद है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इन धमकियों की वजह से उनकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है, जिस तरह से लोग धमकियां दे रहे थे, गालियां दे रहे थे और मेरे अश्लील स्टिकर बना रहे थे, उसकी वजह से घर से बाहर निकलने में शर्म आ रही थी.

यह भी पढ़ें: न्यायिक कार्य में सुधार नहीं तो छुट्टी तय! जानिए क्यों कॉलेजियम ने कलकत्ता HC के जजों को दिया 6 महीने का समय

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago